गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. two monk dead in simhastha
Written By
Last Modified: गुना , शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (15:27 IST)

सिंहस्थ से लौट रहे दो संतों की दुर्घटना में मौत

सिंहस्थ से लौट रहे दो संतों की दुर्घटना में मौत - two monk dead in simhastha
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले से उत्तरप्रदेश के वृंदावन लौट रहे वहां के दो संतों की गुना में एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
 
संतों का वाहन सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी खासा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
 
म्याना थाना प्रभारी चंद्रकांत दीक्षित के अनुसार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में वृंदावन निवासी संत गोविन्दशरण (57) एवं बाबा पप्पू पाठक (47) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
हादसे के बाद संतों के वाहन चालक मुरैना निवासी रवि मिश्रा (44) को गंभीर रुप से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
 
संत गोविन्दशरण वृंदावन के रमनरेती आश्रम के प्रमुख बताए जा रहे हैं। पाठक उनके प्रमुख शिष्य थे। दोनों कुंभ मेले में भंडारा कराने के बाद अपने आश्रम लौट रहे थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
फेंगशुई सुझाव : प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ाने के लिए...