गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. महाशिवरात्रि
  4. Shiv Puja in Mahashivratri
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (09:50 IST)

महाशिवरात्रि 2022 के शुभ संयोग : 1 मार्च मंगलवार को सिर्फ 5 रुपए की 10 चीजों से होंगे भोलेनाथ प्रसन्न

महाशिवरात्रि 2022 के शुभ संयोग : 1 मार्च मंगलवार को सिर्फ 5 रुपए की 10 चीजों से होंगे भोलेनाथ प्रसन्न - Shiv Puja in Mahashivratri
Maha Shivratri 2022 Kab Hai: वर्ष 2022 में 1 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर बहुत ही शुभ संयोग है। शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा करें। इस शिवजी को प्रसन्न करने के लिए मात्र 5 रुपए की 10 चीजें लाएं और उन्हें भोलेनाथ को जल के साथ अर्पित करें।
 
 
खास शुभ संयोग : धनिष्ठा नक्षत्र में परिघ योग रहेगा। धनिष्ठा के बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। परिघ के बाद शिवयोग रहेगा। बारहवें भाव में मकर राशि में पंचग्रही योग रहेगा। मंगल, शुक्र, बुध और शनि के साथ चंद्र है। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। चतुर्थ भाव में राहु वृषभ राशि में जबकि केतु दसवें भाव में वृश्‍चिक राशि में रहेगा।
 
शुभ मुहुर्त :
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:47 से दोपहर 12:34 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से दोपहर 02:53 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:48 से 06:12 तक।
- सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:00 से 07:14 तक।
- निशिता या निशीथ मुहूर्त : रात्रि 11:45 से 12:35 तक।
 
 
10 चीजों से करें भोलेनाथ जी को प्रसन्न : 
1. धतूरा : धतूरा अर्पित करने से सभी तरह के संकटों का समाधान हो जाता है। 
 
2. आंकड़ा : एक आंकड़े का फूल चढ़ाना सोने के दान के बराबर फल देता है।
 
3. बिल्वपत्र : बिल्वपत्र को अर्पित करने से 1 करोड़ कन्याओं के कन्यादान का फल मिलता है। यह शिवजी के तीन नेत्रों का प्रतीक है।
 
4. देसी घी : शिवलिंग पर घी अर्पित करने से व्यक्ति में शक्ति का संचार होता है।
 
5. भांग : भांग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे शिवजी अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा करते हैं।
 
6. चीनी : चीनी अर्पित करने से जीवन में कभी भी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होती है।
 
7. दूध : किसी भी प्रकार के रोग से मुक्त होने और स्वस्थ रहने के लिए दूध अर्पित करें।  
 
8. दही : जीवन में परिपक्वता और स्थिरता प्राप्त करने के लिए दही अर्पित करते हैं। 
 
9. इत्र :  इत्र चढ़ाने से तन और मन की शुद्धि होती है साथ ही तामसी आदतों से मुक्ति भी मिलती है। 
 
10. केसर : लाल केसर से शिवजी को तिलक करने से सोम्यता प्राप्त होती है और मांगलिक दोष भी दूर होता है।