सोमवार, 13 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Market capitalization of companies listed on BSE reached a record of Rs 295.72 lakh crore
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 जून 2023 (13:00 IST)

शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 295 लाख करोड़ पार

Mumbai Stock Exchange
शेयर बाजार (stock market) में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड 295.72 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 499.42 अंक की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 64,414.84 अंक पर रहा। शेयरों में तेजी के साथ बीएसई (BSE) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण उछलकर 2,95,72,338.05 करोड़ रुपए पहुंच गया।
 
इससे पहले 21 जून को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,94,36,594.50 करोड़ रुपए पहुंचा था। सेंसेक्स शेयरों में पॉवर ग्रिड, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भोपाल में गाय से कुकर्म, बोले गृहमंत्री ऐसी कार्रवाई करेंगे कि नजीर बनेगी