मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. शेयर बाजार
  4. »
  5. कार्पोरेट गतिविधियाँ
Written By ND

तकनीकी चौकसी

तकनीकी चौकसी -
- राजीव गुप्ता

सेंसेक्स की प्रवृत्ति गिरावट की ही
सेंसेक्स : 9975 पर स्थित सेंसेक्स की मुख्य प्रवृत्ति गिरावट की ही है। 11900, और 15600 के स्तर अभी भी प्रमुख प्रतिरोध हैं। नीचे की ओर कोई भी समर्थन बाकी नहीं है और गिरावट जारी रहने पर यह 9800, 9300 और 8500 तक भी आ सकता है। 11900 के ऊपर जाने पर ही इसमें स्थिरता की गुंजाइश दिखाई देगी।

बाजार में जबर्दस्त घबराहट का दौर
इस समय बाजार में जबर्दस्त घबराहट का माहौल है और छोटी-सी नकारात्मक खबर भी बाजार में बड़ा भूचाल उत्पन्न कर रही है। निवेशकों का विश्वास पूरी तरह से हिल चुका है और वे किसी भी कीमत पर बाजार से निकलने को तैयार हैं। आने वाला सप्ताह भी इसी सदमेभरे माहौल में उतार-चढ़ाव का रहेगा।

टाटा पॉवर : 748 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 671 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1641 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 880 का नजदीकी प्रतिरोध है। नीचे में 697 के नीचे जाने पर यह 672 और 624 तक जा सकता है।

रोल्टा : 170 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 134 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 390 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 225 का नजदीकी प्रतिरोध है। 150 के नीचे जाने पर यह 138 और 119 तक जा सकता है।

टाटा टी : 580 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 550 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1040 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 695 का नजदीकी प्रतिरोध है। 569 के नीचे जाने पर यह 562, 550 और 534 तक जा सकता है।

यूको बैंक : 28 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 25 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 88 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 35 का नजदीकी प्रतिरोध है। 27 के नीचे जाने पर यह 25 और 23 तक जा सकता है।

यूनाइटेड फॉस्फोरस : 202 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 182 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 425 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 270 का नजदीकी प्रतिरोध है। 198 के नीचे जाने पर यह 191 और 183 तक जा सकता है।

यस बैंक : 77 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 69 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 278 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 115 का नजदीकी प्रतिरोध है। 71 के नीचे जाने पर यह 67 और 60 तक जा सकता है।

आईडीएफसी : 52 पर स्थित अंश दबाव में बना हुआ है और गिरावट के चलते इसने 47 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 235 का उच्चतम स्तर बनाया था। अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी गिरावट की ही है। ऊपर में 70 का नजदीकी प्रतिरोध है। 50 के नीचे जाने पर यह 46 और 41 तक जा सकता है।
प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्र.सं.