मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच गया है। पहले चरण में प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर वोटिंग होगी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार इस बार अपने राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों की सबसे अधिक डिमांड कर रहे है। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की डिमांड सबसे अधिक है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी रैलियों की डिमांड भाजपा प्रत्याशी सबसे अधिक कर रहे है।