शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. सागर किनारे
  4. Top 10 romantic tourist places in india
Written By अनिरुद्ध जोशी
Last Updated : बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (16:20 IST)

फरवरी में जाइए पार्टनर के साथ देश की इन 10 बढ़िया जगहों पर घूमने, मजा लीजिए सुहाने मौसम का

फरवरी में जाइए पार्टनर के साथ देश की इन 10 बढ़िया जगहों पर घूमने, मजा लीजिए सुहाने मौसम का - Top 10 romantic tourist places in india
अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ घूमने का आनंद ही कुछ और है। भारत में ऐसी सैंकड़ों रोमांटिक जगहें हैं जहां पर आप जाकर अपने पार्टनर के साथ संबंधों की नई ऊंचाइयों को छू सकते हो। ये जगहें आपके जीवन में रोमांच के साथ ही रोमांस भी भर देगी क्योंकि यहां पर प्रकृति की अद्भुत छटा है जिसे देखने के लिए लोग मरते हैं। आओ जानते हैं ऐसी ही टॉप टेन जगहें।
 
 
1. मनाली : हिमाचल का खूबसूरत स्थान
2. श्रीनगर : कश्मीर का मुख्य शहर
3. दार्जलिंग : पश्‍चिम बंगाल की खूबसूरत जगह
4. ऊंटी : तलिमनाडु
5. कोवलम : केरल का कोवलम
6. नैनिताल : उत्तराखंड
7. दमण और दीव : अरब सागर गुजरात के पास
8. जैसलमेर : राजस्थान का खास शहर
9. पचमढ़ी : मध्यप्रदेश का श्रीनगर
10. भंडारदरा : महाराष्ट्र में नासिक के पास
10. गोवा : मुंबई के पास
11. केरल : केरल के शानदार समुद्री तट
12. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह : शानदार टापू के चारों और समुद्र
13. लक्ष्यद्वीप : शादार टापू के चारों और समुद्र
 
 
1. गोवा : समुद्र के किनारे बसा गोवा देश विदेश को पर्यटकों के साथ ही हनीमून मनाने वालों को भी खूब आकर्षित करता है। रोमांटिक स्थलों में यह सबसे टॉप पर माना जाता है। गोवा भारत का एक राज्य है जहां देखने के लिए पणजी, वास्को दा गामा, मारगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरने के अलावा यहां के सांस्कृतिक स्थल, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह आदि है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। गोवा के समुद्र तट विशेष तौर पर प्रसिद्ध है। यहां डोना पॉला, मीरमार, बोग्मालो, अंजुना, वेगाटोर, कोल्वा, केलनगुटे बांगा, पालोलेम, आराम बोल आदि देखने योग्य स्थल है। भारत के किसी भी क्षेत्र से आप गोवा आसानी से पहुंच सकते हैं।
2. केरल : भारतीय राज्य केरल को कुदरत ने बड़ी खूबसूरती से संवारा है इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे उपयुक्त जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, शानदार समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ों के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे, ये सब हैं केरल की खूबसूरती की असली पहचान। इन रुमानी नजारों में प्यारभरे दिलों की धड़कनें बढ़ना स्वाभाविक है। अगर आपको समुद्री किनारों से खास लगाव है तो यहां मौजूद चुआरा बीच, कोवलम बीच, मरुदेश्वर बीच, बेकल बीच, वर्कला बीच और शांघमुघम बीच आपके लिए सही रहेंगे। अगर आप किसी हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं तो केरल में मुन्नार, पेरीमेड, इड्डुकी, लक्कडी, देवीकुलम जैसे खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में से आप किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। खासकर मुन्नार तो देश ही नहीं, विदेशी सैलानियों के बीच भी काफी मशहूर है। 
 
3. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह : यह भारत का केंद्र शासित राज्य है। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। अगर आपको प्रकृति और पानी से खास लगाव है तो अंडमान-निकोबार आइलैंड आपके लिए सही रहेगा। बंगाल की खाड़ी में स्थित और हिन्द महासागर की जल सीमा से सटा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह वास्तव में 300 से अधिक खूबसूरत द्वीपों और टापुओं का बड़ा समूह है, जहां पन्ना और मूंगे की चट्टानें भी मौजूद हैं। सफेद बालू वाले सुंदर समुद्र तट, जहां पानी के किनारे कतार में लंबे-लंबे नारियल के पेड़ काफी आकर्षक नजर आते हैं। कोर्बिन्स कोव बीच, चिराया टापू, वाइपर द्वीप, रॉस आईलैंड, करमतांग बीच, रेडस्किन आईलैंड नील आईलैंड, हैवलॉक आईलैंड, हरमिंदर बे तट, चि‍ड़िया टापू (बर्ड वॉचिंग) आदि सैलानियों के विशेष आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं। लोगों की भीड़ से दूर विशाल समुद्र का साफ पानी आपको यहां अठखेलियां करने के लिए मजबूर कर देगा। आप चाहें तो यहां सन बाथ, वाटर स्पोर्ट्स और सी-फूड का भी मजा ले सकते हैं। 
4. लक्ष्यद्वीप : 32 किलोमीटर लंबी भूमि 36 से अधिक छोट-छोटे टापूनुमा द्वीपों में बंटी हुई है, जिसे लक्ष्यद्वीप कहा जाता है। प्रदूषण रहित वायु, स्‍वच्‍छ पानी और अतिथि सत्‍कार एवं सुविधा के लिए प्रसिद्ध लक्ष्यद्वीप के मुख्य तट हैं- कावरती तट, कल्‍पेनी तट, मिनीकॉय तट, कदामत तट, अगाती तट और बंगाराम तट। इन लंबे चौड़े तटों पर नारियल के सुंदर वृक्ष, लंबे लैगून, स्वीमिंग की खास जगह, अनेक प्रकार के कोरल, हॉक बिल कच्‍छुए, नीले लैगून, साफ पानी, रंग-बिरंगी मछलियां, मूंगे, झूमते पाम के वृक्ष को देखने के साथ ही आप स्‍कूबा डायविंग, सी ड्रायविंग, स्‍नोर केलिंग, केनोइंग, विंड सर्फिंग, पेरा सेलिंग, स्‍कूबा डा‍इविंग, वॉटर स्‍काइंग, स्‍नोर केलिंग, कांच जैसे तल वाली नावों में नौकायन और केयेकिंग का आनंद ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां बने नए समुद्री एक्‍वेरियम में भी समुद्री जीवन देख सकते हैं। केरल के कोच्चि से आप जहाज या विमान से यहां पहुंच सकते हैं।
 
 
 
5. दमण और दीव : रोमांटिक स्थलों में यह भी टॉप पर है। दमन और दीव गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। यहां की राजधानी सिलवासा है। दमन में पूरे वर्ष सुहाना मौसम रहता है। दमन में पर्यटकों के रूकने, घुमने और समुद्र में सैर करने की सभी तरह की सुविधाएं और व्यवस्थाएं हैं। यहां पर प्रमुख 6 तट हैं- देवका तट, जामपोर तट, चक्रतीर्थ तट, गोमटीमाला तट, वनकभारा तट और नागोआ तट। यहां पर्यटकों के लिए सुहाने मौसम के साथ सुंदर और सुरक्षित मनोरंजन पार्क है और एक विशाल दमनगंगा नदी। यह नदी दमन को दो भाग में बांटती है- नानी दमन (छोटा दमन) तथा मोती दमन (बड़ा दमन)। पुर्तगालियों ने यहां के हिन्दुओं को ईसाई बनाकर भव्य चर्च खड़े किए, जिसमें सबसे प्रसिद्ध चर्च है- कैथेडरल बोल जेसू। मोती दमन में इस तरह के अनेक चर्च है। नानी दमन में संत जेरोम का किला जो 1614 ई. से 1627 ई. के बीच बना था। दरअसल, मुगलों से बचने के लिए इसका निर्माण हुआ था।
 
6. दार्जिलिंग : 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहां के चाय बागान। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछी हो। लेकिन पश्चिम बंगाल के इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान नहीं हैं बल्कि यहां की वादियां भी बेहद मनोहारी हैं। बर्फ से ढंके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता, कलकल करते झरने सबका मन मोह लेते हैं। अपनी इसी खूबसूरती के कारण ही इसे 'पहाड़ों की रानी' कहा गया है और इसकी गिनती दुनियाभर के मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशनों में की जाती है। दार्जिलिंग की सैर शुरू होती है मशहूर टॉय ट्रेन से, जो पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के बीच से होते हुए गुजरती है।  दार्जिलिंग की एक ओर मशहूर जगह है टाइगर हिल, जो शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से सूर्योदय का अद्भुत नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। दार्जिलिंग में संजय गांधी जैविक उद्यान भी है, जहां रेड पांडा और ब्लैक बीयर समेत कई दुर्लभ प्रजाति के जानवर, पशु-पक्षी देखे जा सकते हैं। पर्यटक यहां साइबेरियन बाघ और तिब्‍‍बतियन भेड़िए को देखने का मजा भी ले सकते हैं। दार्जिलिंग में रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे भी है, जो देश का पहला यात्री रोपवे है।
 
 
7. पचमढ़ी : इसे भारतीय राज्य मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह भी टॉप पर है। सतपुड़ा पहाड़ों की कई श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां की विशेषता है कि आप यहां वर्ष भर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां बसे घने जंगल, मदमाते कई जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। यहां गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर सहज ही देखने को मिल जाते हैं। इस क्षेत्र में घूमने के लिए आप पचमढ़ी से जीप या स्कूटर ले सकते हैं।
 
8. कश्मीर का श्रीनगर : श्रीनगर के बहाने आप भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और खासकर हनीमून के लिए तो ये हमेशा से आइडियल डेस्टिनेशन रहा है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर बाग बगीचों, झीलों और हाउस बोट के लिए जाना जाता है। कमल के फूलों से सुसज्जित डल झील पर कई खूबसूरत नावों पर तैरते घर हैं 
 
9. ऊटी : तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर ऊटी हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। ऊटी में नीलगिरी पर्वतों की श्रृंखलाएं हैं। पहाड़ी से पहाड़ों, घाटियों और पठारों के नयनाभिराम दृश्य निहारना बेहद खूबसूरत अनुभव है। यहां इन्हें निहारने के लिए दूरबीन का प्रबंध किया गया है। यहां देखने लायक हैं- दोदाबेट्टा पीक, लैम्ब्स रॉक, कोडानाडू व्यू पाइंट, बोटनिकल गार्डन्स, अपर भवानी झील, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, सेंचुरी एवेलां और ऊटी झील है। दोड्डाबेट्टा के पास कुछ दूरी पर काला हट्टी जलप्रपात है। यहां बेहद खूबसूरत झरना है जिसका पानी 36 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। कैटी वैली ऊटी से लगभग 13 किलोमीटर दूर पड़ती है। यह कुन्नूर रोड पर है। कुन्नूर एक अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां पोनोलाजिकल स्टेशन, लाज झरना, कालार कृषि फार्म और रैलिया डैम देखने लोग्य स्थान हैं। ऊटी से 67 किलोमीटर दूर मुदुमलाई वन्य प्राणी विहार है। अगर आप 1-2 दिन रुकते हैं, तो वन्य प्राणी विहार को देखना आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा।  अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच यहां की सैर कर सकते हैं।
 
10. शिमला और मनाली : शिमला जाएं या मनाली दोनों ही हिमाचल में स्थित है। भारत के अधिकतर पर्यटक हिमाचल घुमने जाते हैं। हिमाचल में शिमला और मनाली हनीमून के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थल है। यहां घाटी और चारों ओर हिमालय पर्वत की चोटियों का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है। मन को सुकून देने वाली हरियाली से घिरे शिमला को सात पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। एडवेंचरस के शौकिन लोगों के लिए यह बेहतरीन स्पॉट है। यहां आने वाले पर्टकट कस्बे में स्थित गांव में ठहरते हैं और यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग का मजा लेते हैं।
ये भी पढ़ें
शमिता शेट्टी के पहले बॉयफ्रेंड की एक्सीडेंट में हो गई थी मौत, इस शादीशुदा एक्टर संग भी जुड़ चुका है नाम