शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. सागर किनारे
Written By श्रुति अग्रवाल

पर्यटकों के लिए सब कुछ है गोआ में

पर्यटकों के लिए सब कुछ है गोआ में -
WDWD
गोआ... एक ऐसा राज्य, जिसका नाम सुनते ही याद आता है, दूर तक फैला समुद्र का किनारा, उन्मुक्त जीवन-शैली, थिरकते कदम औऱ काजू से बनी लाजवाब फेनी। लेकिन गोआ सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं... हो-हल्ले के इस प्रदेश में कई ऐसे बेहतरीन रिसॉर्ट्स हैं, जहाँ लोग शांति की तलाश में आते हैं

ऐतिहासिक दृष्टि से गोआ के बारे में सबसे पहले महाभारत में लिखा गया था। उस समय गोआ का नाम गोपराष्ट्र अर्थात गाय चराने वाले का देश हुआ करता था। माना जाता है कि गोआ गोपराष्ट्र का ही अपभ्रंश है। जनश्रुति के अनुसार गोआ की रचना भगवान परशुराम ने की थी। उन्होंने अपने बाणों से समुद्र को कई योजन पीछे धकेल दिया था। आज भी गोआ के कई स्थानों का नाम वाणावली, वाणस्थली इत्यादि है। उत्तरी गोआ में हरमल के पास भूरे रंग का एक पर्वत है। इसे परशुराम के यज्ञ करने का स्थान माना जाता है।

WDWD
नन्हा-सा गोआ राज्य मुख्यतः तीन भागों मेबँटा हुआ है- (1) पणजी अथवा पंझिम, (2) मडगाँव तथा (3) वास्को दा गामा। गोआ को पर्यटकों का शहर कहा जाता है। इसका कारण सिर्फ यहाँ के खूबसूरत इलाके ही नहीं, बल्कि पर्यटन से जुड़ी हर तरह की सुविधाएँ हैं। यहाँ जगह-जगह पर ट्रैवल एजेंसियों के छोटे-छोटे दफ्तर बने हुए हैं जो पर्यटकों को गोआ के सारे इलाकों की सैर कराते हैं। यहाँ की सेवाएँ इतनी उम्दा हैं कि देशी क्या विदेशी पर्यटकों को भी किसी तरह की तकलीफ नहीं होती।

यदि आप गोआ जाने का सोच रहे हैं तो किसी भी ट्रैवल एजेंसी से अग्रिम टिकट ले लें, ताकि गोआ पहुँचने के दूसरे ही दिन से गोआ की सैर शुरू हो जाए। अच्छा होगा कि आप अपने सफर की शुरुआत उत्तरी गोआ से करें और दूसरे दिन पहुँच जाएँ पणजी के लिए एलथीनो हिल

Bhika SharmaWD
देखने योग्य स्थान - पणजी, वास्को दगामा, मारगाँव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोआ, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागझरने

सांस्कृतिक स्थल - अगुडा किला, संग्रहालय, पुरा महत्व का संग्रह

समुद्र तट - डोना पॉला, मीरमार, बोग्मालो, अंजुना, वेगाटोर, कोल्वा, केलनगुटे बांगा, पालोलेम, आराम बोल

नेशनल पार्क - बोंडला अभयारण्य, कावल वन्प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य

धार्मिक स्थल - बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस (सेंट कैथरीन्स), कैथेड्रल ऑफ सेंट काजेतान, श्री दत्त मंदिर, चर्च ऑफ सेंफ्राँसिस, मँगेश श्री महालसा

कैसे पहुँचे -
हवाई मार्ग - मुंबई, दिल्ली, बंगलौर, कोचीन और तिरुअनंतपुरम से गोआ के लिए सीधी उड़ानें हैं। विदेशी पर्यटकों के लिमुंबई प्रमुख हवाई अड्डा है। वैसे गोआ के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी हैंपणजी से 26 किलोमीटर दूर दक्षिणी गोआ में स्थित डाबोलिम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीउड़ानों का हवाई अड्डा है।
Bhika SharmaWD
रेलमार्ग - कोंकण रेलवे (मुंबई से बंगलोर) सर्वाधिक आकर्षक रेल मार्ग है। यह रेल लाइन गोआ से गुजरती है और इस पर यात्रा करनवाले इस क्षेत्र की मनोहारी सुंदरता आसानी से देख सकते हैं

सड़क मार्ग - मुंबई से बस या टैक्‍सी सगोआ पहुँचा जा सकता है। अन्य समीपवर्ती शहरों से भी गोआ सड़क मार्ग से जुड़है

जलपोत सेवा - मुंबई से गोआ के बीच आमतौपर कैटामारान (बड़ी नाव) सेवा भी चलती है। यह अक्टूबर से मई माह के दौरान संचालिहोती है।

कहाँ ठहरें- गोआ पर्यटन विभाग ने समुद्र ककिनारे-किनारे अनेक टूरिस्ट होम और हट बना रखे हैं । इसके साथ ही डॉरमैट्री में बेड सुविधा भी उपलब्ध है


Bhika SharmaWD
मानचित्र में स्थिति - यूँ देखा जाए तो गोआ मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर है। बंगलोर 470 किलोमीटर दूर और दिल्ली (1874 किलोमीटर) दूहै।

बजट- गोआ एक ऐसा राज्य है, जहाँ का पर्यटन आपकी जेब के मुताबिक बदलता रहता है। यहाँ आप पाँच हजार से लेकर पाँच लाख तक, जैसा चाहे बजट बना सकते हैं। यहाँ सस्ते होटलों से लेकर महँगे रिसॉर्ट तक सब उपलब्ध हैं। वैसे हमारी सलाह है कि यदि आप गोआ पीक सीजन में घूमने जा रहे हैं तो बुकिंग पहले से करवा लें। ये आपके और आपकी जेब दोनों के लिए मुनासिब होगा।

टिप्सः-
* यदि आप गोआ जाने की योजना बना रहे हैं तो होटलों में बुकिंग पहले से करा लें। पीक सीजन में बुकिंग मिलने में काफी परेशानी होती है।

* गोआ जाते या लौटते समय यदि कोंकण रेलवे ट्रैक पड़े तो यात्रा के लिए सिर्फ और सिर्फ रेल ही चुनें। सफर के दौरान आप भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे ट्रैक के नजारों का लुत्फ ले पाएँगें।
Bhika SharmaWD
* यदि एडवेंचरस वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ लेना चाहते हैं तो बीच गाइड और लाइफ गार्ड के निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें।

* सैंडी बीच पर धूप सेंकने का आनंद लेने से पहले अच्छे सन्‍सक्रीम लोशन का उपयोग जरूर करें। साथ ही यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस का उपयोग बेहतर होगा

* समुद्र के पास नाइट-लाइफ का लुत्फ उठाते हुए ज्वार-भाटा का ध्यान अवश्य रखें। साथ ही बच्चे साथ हों तो बड़ी लहरों के समय उन्हें पानी में जाने से रोंके।
अधिक जानकारी के लिए पर्यटन कार्यालयों पर संपर्क करें -
नई दिल्ली : गोआ टूरिज्म डेवलपमेंकॉरपोरेशन, गोआ सदन, 18, अमृता शेरगिल मार्ग, नई दिल्ली - 110003
टेलीफोन : 462997, 4629963
गोआ : गोआ टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, ट्राइओनॉरा अपार्टमेंट्स, डॉ. अल्वारेज कोस्टा मार्ग रोड, पणजी, गोआ - 403001
टेलीफोन : (91-1832) 226515, 22728, 224132
फैक्स नंबर : (91-0832) 223926