बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. U.N. General Assembly in historic vote assails Russia over Ukraine invasion
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 मार्च 2022 (23:23 IST)

UN में निंदा प्रस्ताव- रूस के विरोध में 141 और पक्ष में 5 वोट पड़े, भारत समेत 35 देश वोटिंग से दूर रहे

UN में निंदा प्रस्ताव- रूस के विरोध में 141 और पक्ष में 5 वोट पड़े, भारत समेत 35 देश वोटिंग से दूर रहे - U.N. General Assembly in historic vote assails Russia over Ukraine invasion
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने बुधवार को यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया।
मॉस्को और कीव के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एक सप्ताह से भी कम समय में संयुक्त राष्ट्र में लाए गए तीसरे प्रस्ताव में भारत ने भाग नहीं लिया।
 
वहीं, 193 सदस्यीय महासभा ने बुधवार को यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करने के लिए मतदान किया और यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता की 'कड़े शब्दों में निंदा' की।
 
प्रस्ताव के पक्ष में 141 वोट पड़े जबकि 35 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया और 5 सदस्यों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया। प्रस्ताव पारित होने पर महासभा में तालियां बजाई गईं। प्रस्ताव के महासभा में पारित होने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।
प्रस्ताव में परमाणु बलों को मुस्तैद करने के रूस के फैसले की भी निंदा की गई। साथ ही यूक्रेन के खिलाफ बल के इस 'गैरकानूनी उपयोग' में बेलारूस की भागीदारी की भी निंदा की गई।
 
प्रस्ताव में राजनीतिक वार्ता, मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के तत्काल शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया गया है।
ये भी पढ़ें
उत्‍तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे, कई लोगों की मौत