बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. russian soldiers of rape in ukrainian
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 मार्च 2022 (14:20 IST)

पुतिन के सैनिकों पर आरोप- यूक्रेनी महिलाओं का कर रहे हैं बलात्कार, 17 साल की लड़की को दी दर्दनाक मौत

पुतिन के सैनिकों पर आरोप- यूक्रेनी महिलाओं का कर रहे हैं बलात्कार, 17 साल की लड़की को दी दर्दनाक मौत - russian soldiers of rape in ukrainian
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का 12वां दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेनी शहरों पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों देश एक-दूसरे के बड़े नुकसान के दावे कर रहे हैं। 
 
इस बीच एक यूक्रेनी महिला ने दावा किया है कि रूस के सैनिक महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं। 17 साल की लड़की के साथ ऐसा हुआ। उसका रेप हुआ और फिर उन्होंने (रूसी सैनिकों ने) उसे मार डाला। हालांकि इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इसके पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भी रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार का आरोप लगाया था।
 
न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक खेर्सोन में रहने वाली एक महिला ने शहर की बदतर स्थिति और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में सीएनएन को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई। इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने भी कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। 
 
कुलेबा ने कहा था कि जब आपके शहरों पर बम गिरते हैं। जब सैनिक कब्जे वाले शहरों में महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं। अफसोस कि ऐसे बहुत मामले हैं जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में महिलाओं का बलात्कार किया है तो अंतरराष्ट्रीय कानून की आवश्कता के बारे में बोलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर ने भी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें
जेलेंस्की के बाद अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे PM मोदी, क्या भारत देगा शांति का संदेश?