शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गणतंत्र दिवस
  4. Republic Day Poem in Hindi
Written By

कविता : हे भारत मां, तुझे करोड़ों हाथों से वंदन है...

कविता : हे भारत मां, तुझे करोड़ों हाथों से वंदन है...। Republic Day India poem - Republic Day Poem in Hindi
- उमा शिव जागवंशी
 
 
जिसकी गोदी में 
गौतम-गांधी का जीवित दर्शन है
हे भारत मां तेरा अभिनंदन है।
 
तुझे करोड़ों हाथों का यह वंदन है।
तन-मन-धन तुझपे वारे, यह शीश झुकाए रहते हैं।
हम तेरे ही बालक माता, यह बड़े गर्व से कहते हैं।
 
इस माटी से जब तिलक करूं तो लगती ये चंदन है।
हे भारत मां तेरा अभिनंदन है।
 
मधुवन पे अपने गीत लिखूं, ये ही आशीष पलेगा।
मां की ममता को पाकर ही, ये जीवन-पुष्प खिलेगा।
 
ये अखिल विश्व तो स्वार्थों का, पूरा-पूरा मंचन है।
हे भारत मां तेरा अभिनंदन है।
तुझे करोड़ों हाथों का यह वंदन है।