गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. पौराणिक कथाएं
  4. bali ki seekh
Written By

बालि ने मरते समय बताई थीं 3 काम की बातें

बालि ने मरते समय बताई थीं 3 काम की बातें - bali ki seekh
रामायण में जब श्रीराम ने बालि को बाण मारा तो वह घायल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा था। इस अवस्था में जब पुत्र अंगद उसके पास आया तब बालि ने उसे ज्ञान की कुछ बातें बताई थीं। यह बातें आज हमें भी कई परेशानियों से बचा सकती हैं। यहां जानिए 3 काम की बातें कौन सी हैं..
 
मरते समय बालि ने अंगद से कही 3 अहम बातें 
 
बालि ने कहा : 
 
- देशकालौ भजस्वाद्य क्षममाण: प्रियाप्रिये।
सुखदु:खसह: काले सुग्रीववशगो भव।।
 
अर्थात् 
 
1. देश काल और परिस्थितियों को समझो।
2. किसके साथ कब, कहां और कैसा व्यवहार करें, इसका सही निर्णय लेना चाहिए।
3. पसंद-नापसंद, सुख-दु:ख को सहन करना चाहिए और क्षमाभाव के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए।