गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Garuda purana ka rahasya
Written By
Last Modified: सोमवार, 2 मई 2022 (17:58 IST)

गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने से बदल जाते हैं दिन, चमक जाती है किस्मत

गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने से बदल जाते हैं दिन, चमक जाती है किस्मत - Garuda purana ka rahasya
Garuda purana ka gyan : गरुड़ पुराण में, मृत्यु के पहले और बाद की स्थिति के बारे में बताया गया है। इसीलिए यह पुराण मृतक को सुनाया जाता है। गरुड़ पुराण में हमारे जीवन को लेकर कई गूढ बातें बताई गई है। जिनके बारे में व्यक्ति को जरूर जनना चाहिए। गरुड़ पुराण में वैसे तो कई ऐसी चीजों का जिक्र है जिन्हें देखने मात्र से ही किस्मत के दरवाजा खुल जाते हैं लेकिन हम लाएं आपके लिए खास 7 चीजों को लेकर।
 
 
1. हिन्दू धर्म में गाय को सबसे पवित्र प्राणी माना गया है। गरुड़ पुराण अनुसार मरने के बाद वैतरणी नदी को पार कराने वाली गाय ही होती है। गरुड़ पुराण के मुताबिक गाय के दूध को देखने मात्र से ही कई पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान करने के सामान पुण्य प्राप्त होता है।
 
2. यदि आप गाय को अपने ख़ुरों भूमि को खुरचते हुए देख लें तो समझों आपकी किस्मत खुल गई क्योंकि इसे देखना भी पुण्य की प्राप्ति का कार्य है।
 
3. गाय के पौरों के दर्शन होना भी पुण्य का कार्य है। तीर्थ दर्शन का जो पुण्‍य प्राप्त होता है वह गाय के खुरों को देखने मात्र से ही हो जाता है।
 
4. गरुड़ पुराण के अनुसार गौमूत्र को देखने मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है। गौमूत्र चिकित्सा का आजकल बहुत प्रचलन है। 
 
5. गोबर करती गाय नज़र आ जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यानी आपके जीवन में कुछ अच्‍छा होने वाला है।
 
6. गुरुड़ पुराण अनुसार गौशाला देखने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। 
  
7. गरुड़ पुराण में अनुसार यदि कोई व्यक्ति खेतों में लहलहाती पकी हुई फसल को देख लेता है उसे पुण्य की प्राप्ति के साथ ही उसका दिमाग स्थिर होकर और मन सुकून से भर जाता है।