शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. मैहर माता मंदिर में कई प्रतिबंध
Written By ND

मैहर माता मंदिर में कई प्रतिबंध

Navratri festival | मैहर माता मंदिर में कई प्रतिबंध
ND

मैहर की माँ शारदा मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर तक त्रिशूल सहित अन्य हथियारों और नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते अति विशिष्ट लोगों के सुरक्षा गार्ड भी अपने हथियार मंदिर तक नहीं ले जा सकेंगे।

श्रद्धालु नारियल पहाड़ी के नीचे फोड़कर अपने साथ नारियल का गोला (खोपरा) ले जा सकेंगे। यह कदम नवरात्रि के दौरान पहाड़ी पर भगदड़ नहीं हो, इसके लिए उठाए गए हैं। मंदिर समिति ने पहाड़ी के नीचे नारियल फोड़ने और हथियार जमा करने के इंतजाम किए हैं।

शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर लोक हित में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 एवं 144 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मेला अवधि में जूटयुक्त नारियल पहाड़ी स्थित माँ शारदा मंदिर तक ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ND
इस आदेश में कहा गया है कि जूटयुक्त नारियल के मंदिर परिसर में फोड़े जाने तथा जूटयुक्त नारियल ले जाने आगजनी व भगदड़ की आशंका रहती है। सात वर्ष पूर्व जूट में लगी ऐसी ही आग से मची भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत मंदिर परिसर में हो गई थी। पिछले वर्ष भी नवरात्रि के दौरान नारियल की जटाओं में आग लग जाने से भगदड़ की स्थित निर्मित हो गई थी। पूर्व में हुई घटनाओं को देखते हुए यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जटायुक्त नारियल को ड्योढ़ी में ही अर्पित कर तोड़े जाने की व्यवस्था की गई है। यह आदेश शारदा देवी परिसर में प्रभावशील हो गया है, जिसके चलते शनिवार को श्रद्धालुओं को ड्योढ़ी में ही नारियल फोडना पड़ा और मंदिर तक केवल नारियल के भेले गए। मंदिर परिसर तक त्रिशूल, तलवार व बंदूक ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि देवी दर्शन के लिए आने वाले अति विशिष्ट लोगों के सुरक्षा गार्ड भी अपने हथियार मंदिर तक नहीं ले सकेंगे। उनके हथियार पहाड़ी के नीचे ही जमा करा लिए जाएँगे। इसके लिए उन्हें टोकन दिया जाएगा। उक्त टोकन देने पर उन्हें उनके हथियार वापस दिए जाएँगे।