शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Updated :गंगटोक , शनिवार, 26 जुलाई 2014 (23:32 IST)

सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंसे 130 पर्यटक

सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंसे 130 पर्यटक -
गंगटोक। सिक्किम में चांगु-नाथुला मार्ग पर भूस्खलन के कारण फंसे कम से कम 130 पर्यटकों और सीमा पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को सेना ने बचा लिया।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर हुए भूस्खलन के कारण 25 गाड़ियों में सवार पर्यटक और व्यापारी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर फंस गए थे। यह मार्ग चांगु से नाथुला को जोड़ता है।

सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए लोगों को सेना द्वारा बचा लिया गया और मंगलवार को उन्हें शिविरों में ठहराया गया था, जहां से बुधवार को उन्हें गंगटोक भेज दिया गया।

भारी बारिश के कारण सफाई के कार्य में बाधा आई और फिर कभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। (भाषा)