गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. वसुंधरा ने किया शक्ति प्रदर्शन
Written By भाषा
Last Modified: जयपुर (भाषा) , मंगलवार, 27 अक्टूबर 2009 (21:44 IST)

वसुंधरा ने किया शक्ति प्रदर्शन

Former Chief Minister Vasundhara Raje | वसुंधरा ने किया शक्ति प्रदर्शन
PIB
नेता प्रतिपक्ष से त्याग-पत्र देकर करीब ढाई महीने बाद मंगलवार को जयपुर पहुँची वसुंधरा राजे ने फिर शक्ति प्रदर्शन किया। हालाँकि भाजपा के दिग्गज नेताओं और ज्यादातर विधायकों ने उनसे दूरी बनाए रखी। साँगानेर हवाई अडडे से समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में अपने आवास पर पहुँचीं। इस दौरान कुछ विधायक ही नजर आए।

राजे ने अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे राजस्थान में ही रहकर लोगों के दुखों को दूर करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि ताकत किसी एक की नहीं होती बल्कि गरीब जनता की होती है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं भावना की पूरी कद्र करेंगी और उनके विश्वास और आकांक्षाओं के अनुरूप काम करती रहेंगी।

वसुंधरा के आगमन पर भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ विधायक नजर नहीं आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार राजे समर्थकों द्वारा किए गए भरसक प्रयास के बावजूद सैंकड़ों की संख्या में ही लोग पहुँच सके।

गौरतलब है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा नेता प्रतिपक्ष से त्यागपत्र माँगने के बाद करीब ढाई महीने तक चली कश्मकश के बाद राजे ने पिछले दिनों वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को त्याग-पत्र सौंपा था।