गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. प्रकाश हिन्दुस्तानी की पुस्तक का विमोचन
Written By भाषा

प्रकाश हिन्दुस्तानी की पुस्तक का विमोचन

Narendra Modi | प्रकाश हिन्दुस्तानी की पुस्तक का विमोचन
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रकाश हिंदुस्तानी की पहली पुस्तक ‘चायवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तिलिस्म’ का विमोचन नईदुनिया के प्रधान संपादक श्रवण गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकुमार अष्ठाना, प्रो. पीएन मिश्रा ने किया।
PR

कार्यक्रम में गर्ग ने कहा कि मोदी की सफलता के तिलिस्म को भेदना फिलहाल आसान नजर नहीं आता। अष्ठाना ने कहा कि बचपन से स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री पद तक मोदी का जीवन संघर्ष से परिपूर्ण रहा है। निसंदेह मोदी के आने से पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और भारतवासियों के अच्छे दिन आ गए हैं।

नरेन्द्र मोदी...एक तिलिस्म

प्रो. मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सफलता ने प्रबंधन के क्षेत्र के काम करने वालों को चौंकाया है। इंदौर सहित देश के भारतीय प्रबंध संस्थानों में इस वक्त नरेंद्र मोदी की सफलता पर केस स्टडी चल रही है। प्रारंभ में पुस्तक के लेखक प्रकाश हिंदुस्तानी ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रुति अग्रवाल ने किया।