शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. पत्थर से 'विजय' बना 'आदम खोर' !
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 सितम्बर 2014 (15:57 IST)

पत्थर से 'विजय' बना 'आदम खोर' !

पत्थर से 'विजय' बना 'आदम खोर' ! - पत्थर से 'विजय' बना 'आदम खोर' !
नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में 22 साल के युवक को जिंदा चबाने की घटना में दो दिन बाद नया खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार इस युवक की जान बच सकती थी। दिल्ली के इस चिड़ियाघर में जू-कीपर श्याम लाल ने यह खुलासा किया है। श्याम लाल के अनुसार लड़के के गिरते ही बाघ उसकी ओर दौड़ा था।

बेहद नजदीक जाकर भी उसने युवक पर हमला नहीं किया था। यहां तक कि 'विजय' नाम के इस सफेद शेर को श्याम लाल ने आवाज भी लगाई थी, जो वीडियो में सुनाई दे रही है। वीडियो में भी दिखाई दे रहा है कि लोगों द्वारा शेर पर ऊपर पत्थर मारने के बाद उसने युवक पर जानलेवा हमला किया।

युवक को मारने वाला शेर फिलहाल कई दिनों तक दर्शकों को अब नहीं दिखेगा क्योंकि वह पिंजरे के अंदर अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उसे  पांच दिन तक ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि विजय ने युवक के शरीर का कोई भी अंग नहीं खाया था। उसके गर्दन के हिस्से पर चोट पहुंचाई थी।  दिल्ली चिड़ियाघर के सूत्रों के अनुसार सफेद शेर विजय सिर्फ भैंस का मांस खाता है और उसका व्यवहार भी सामान्य है। (एजेंसियां)
अगले पन्ने पर, देखें वीडियो...

(Courtesy: Youtube)