बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. xi jinping as mahishasura in durga puja pandal
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (15:13 IST)

दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर बने 'जिनपिंग'

दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर बने 'जिनपिंग' - xi jinping as mahishasura in durga puja pandal
कोलकाता। एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद की झलक दुर्गा पूजा पांडाल में भी दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दुर्गा पूजा पंडाल में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
मुर्शिदाबाद के इस अनोखे पंडाल में मां दुर्गा 'जिनपिंग' का संहार करती दिखाई दे रही हैं। इसमें जिनपिंग का सिर धड़ से अलग दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मुझे लगता है कि बंगाली अपनी कूटनीति के लिए जाने जाते हैं।
 
 
हालांकि कई लोगों को थरूर की यह टिप्पणी रास नहीं आई और उन्होंने इसके लिए शशि थरूर को आड़े हाथों भी लिया। लोगों ने उनसे सवाल किया कि जिनपिंग को इस तरह दिखाने से उन्‍हें क्‍यों तकलीफ हो रही है।
ये भी पढ़ें
महामारी के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रसार में हो सकती है देरी