गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman commits suicide in Hyderabad, pilot husband arrested
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 जून 2020 (00:03 IST)

हैदराबाद में महिला ने की आत्महत्या, पायलट पति गिरफ्तार

हैदराबाद में महिला ने की आत्महत्या, पायलट पति गिरफ्तार - Woman commits suicide in Hyderabad, pilot husband arrested
हैदराबाद। हैदराबाद में एक महिला की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पायलट पति को हिरासत में लिया गया है। महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी 2012 में हुई थी। पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय महिला के माता-पिता की शिकायत और महिला के कथित सुसाइड नोट के आधार पर एक निजी एयरलाइन में काम कर रहे पति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने गुरुवार रात में आत्महत्या कर ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति पर विवाहेत्‍तर संबंध रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ पुराने वीडियो भी हासिल किए हैं जिसे महिला ने पिछले साल अपने माता-पिता को भेजा था। इस वीडियो में वह अपने पति पर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है और पति के विवाहेत्‍तर संबंध के बारे में भी बात कर रही है।(भाषा)