शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Why Lalu yadav will not attend Hemant Soren oath taking ceremony
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (18:26 IST)

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से लालू ने क्यों बनाई दूरी, जानिए वजह

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से लालू ने क्यों बनाई दूरी, जानिए वजह - Why Lalu yadav will not attend Hemant Soren oath taking ceremony
रांची। झारखंड में JMM, कांग्रेस और राजद ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा और भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सफलता प्राप्त की। तीनों दलों ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। हालांकि 29 दिसंबर को होने जा रहे हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राजद प्रमुख लालू यादव शामिल नहीं होंगे।
 
लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री रहे तेजस्व यादव ने कहा कि उनके पिता लालू यादव बीमार हैं और वह 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड चुनाव में गठबंधन 47 सीटें जीतने में सफल रहा जबकि चुनाव बाद बाबूलाल मरांडी की JVM ने भी हेमंत सोरेने को बगैर शर्त समर्थन दे दिया।
 
चुनाव में राजद भी एक सीट जीतने में सफल रहा और उसके एक मात्र विधायक को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही है।  
ये भी पढ़ें
दलाई लामा का आह्वान, चीन के कम्युनिस्ट शासन के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई...