गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Why Ambika Soni does not want to be the Chief Minister of Punjab
Written By
Last Modified: रविवार, 19 सितम्बर 2021 (14:07 IST)

अंबिका सोनी क्यों नहीं बनना चाहतीं पंजाब की मुख्‍यमंत्री, दिया बड़ा बयान...

अंबिका सोनी क्यों नहीं बनना चाहतीं पंजाब की मुख्‍यमंत्री, दिया बड़ा बयान... - Why Ambika Soni does not want to be the Chief Minister of Punjab
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने रविवार को कहा कि उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिख बहुल इस राज्य का मुख्यमंत्री कोई सिख ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में कोई टकराव नहीं है और जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। यह पूछे जाने पर क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया है तो सोनिया गांधी की करीबी मानी जाने वाली अंबिका ने कहा, मैंने इनकार कर दिया है। मेरा 50 साल से मानना है कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख होना चाहिए क्योंकि यह देश में एकमात्र राज्य है जहां सिख बहुसंख्यक हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी हैं और एक-एक विधायक की राय लिखित में ली जा रही है। कोई टकराव नहीं है। इस बीच, अंबिका सोनी ने पंजाब के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।
ये भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर, नए मरीजों ने बढ़ाई चिंता