गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Vandana Vadhera blames police cop
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (09:20 IST)

पुलिसकर्मी ने गायिका के साथ की बदसलूकी

पुलिसकर्मी ने गायिका के साथ की बदसलूकी - Vandana Vadhera blames police cop
मुंबई। दिल्ली की गायिका वंदना वढेरा ने आरोप लगाया है कि एक पुलिस कांस्टेबल ने उनके साथ अभद्रता की और उनका अपमान किया। 
 
पुलिस उपायुक्त (जोन सात) एम. रामकुमार ने बताया कि वंदना द्वारा की गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार सुबह के समय हुई। मामले में जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर मामले की जांच कर रहे हैं और वढेरा की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं जो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे। उनके बयान जल्द ही दर्ज किए जाएंगे। (भाषा)