1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand CM Pushkar Dhami takes bulldozer action against illegal encroachments
Last Updated :देहरादून , रविवार, 28 दिसंबर 2025 (11:04 IST)

उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर CM पुष्कर धामी का बुलडोजर एक्शन, 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि को कराया मुक्त

Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड में अवैध कब्जों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अवैध अतिक्रमण और देवभूमि विरोधी गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए व्यापक स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक प्रदेश में 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है, जबकि 570 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है।
 
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक ताने-बाने से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम धामी ने लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान, सख्त भू-कानून, दंगारोधी कानून और नकल-विरोधी कानून के जरिए कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।
ये भी पढ़ें
आर्मी यूनिफॉर्म में दिखे व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन को चेतावनी, शांति वार्ता ठुकराई तो होंगे गंभीर नतीजे