1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand CM Dhami on 11 years of Beti Bachao Beti Padhao
Last Updated :देहरादून , गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (10:12 IST)

"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के 11 साल, क्या बोले उत्तराखंड सीएम पुष्‍कर धामी?

pushkar dhami
Uttarakhand news in hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" एवं "सुकन्या समृद्धि योजना" को आज 11 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर उत्तराखंड सीएम पुष्‍कर धामी ने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसमें उन्होंने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण का केंद्र माना।
 
पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रारंभ की गई "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" एवं "सुकन्या समृद्धि योजना" के आज 11 वर्ष पूर्ण होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इन योजनाओं ने न केवल बेटियों के प्रति समाज की सोच को सकारात्मक दिशा दी है, बल्कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार भी प्रदान किया है। 
 
उन्होंने कहा कि आज इसके परिणामस्वरूप देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 3.30 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सुरक्षित रूप से जमा है। बाल लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बालिकाओं के विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि हुई है और समाज में बेटियों को लेकर सम्मान एवं स्वीकार्यता की भावना सशक्त हुई है। 
धामी ने कहा कि यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसमें उन्होंने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण का केंद्र माना। आज मातृशक्ति भी देश को सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित कर रही हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर करें 5 सबसे बेहतरीन कार्य