सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एकसाथ मिलेगा 3 महीने का राशन
- कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर CM धामी हुए सख्त, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...
- चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत
- उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
CM धामी तोड़ेंगे एनडी तिवारी का रिकॉर्ड, उत्तराखंड में जश्न की तैयारी
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए 5 साल का कार्यकाल 4 जुलाई 2026 को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में सरकार और भाजपा संगठन दोनों ही जश्न की तैयारी में हैं। यह जश्न इसलिए भी खास है, क्योंकि उत्तराखंड में एनडी तिवारी के बाद धामी ही ऐसे मुख्यमंत्री है, जिन्होंने अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। इस दौरान धामी सरकार द्वारा पिछले 5 साल में किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2 मार्च 2002 को एनडी तिवारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का कार्यकाल 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 रहा था। खास बात ये रही कि एनडी तिवारी ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया, लेकिन उसके बाद कोई भी मुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, हालांकि अब 4 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री धामी के 5 साल पूरे होने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को राज्य की कमान संभाली थी जिसके बाद वर्तमान समय यानी 29 जून 2026 तक 1821 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत 4 जुलाई से प्रदेशभर में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।
इस दौरान धामी सरकार द्वारा पिछले 5 साल में किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा सप्ताह के दौरान जिलों में जनसेवा शिविर भी लगेंगे।
इसके तहत जिलों में चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजनों के लिए शिविर व उपकरण वितरण, महिलाओं व बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, जिला मुख्यालयों में मैराथन व खेलकूद प्रतियोगिताएं, 4 जुलाई को सांस्कृतिक संध्या के आयोजन होंगे।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सेवा सप्ताह के दौरान जिलों में प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा नामित प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम होंगे। Edited By : Chetan Gour
