1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami disbursed funds to pensioners

उत्‍तराखंड के CM धामी ने पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, 1 क्लिक से 111 करोड़ रुपए खातों में किए ट्रांसफर

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami disbursed funds to pensioners
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के तहत अप्रैल महिने की पेंशन का क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान 7,56,682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई। इसमें विधवा, किसान, वृद्धावस्था, परित्यक्ता, दिव्यांग, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
 

756682 पेंशनर्स को धनराशि का भुगतान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के तहत अप्रैल महिने की पेंशन का क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान 7,56,682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई। इसमें विधवा, किसान, वृद्धावस्था, परित्यक्ता, दिव्यांग, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है, इसलिए आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तीकरण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की पेंशन का लाभ दिलाने के लिए लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
 

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी इस तरह के बहुउददेशीय कैंप आयोजित किए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही पेंशन योजनाओं सहित विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध कराई जाए।

पेंशनर्स से नियमित संवाद स्थापित करने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समाज कल्याण के क्षेत्र में नवाचार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग की बेहतर कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ साझा किया जाए। साथ ही उन्‍होंने कॉल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों और पेंशनर्स से नियमित संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भाजपा के उभार के दौर में क्यों कम हुए मुस्लिम विधायक? क्या कहते हैं देशभर की विधानसभाओं के आंकड़े