शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. uttarakhand BJP MLA wrestling
Written By
Last Modified: देहरादून , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (08:34 IST)

उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में लगी कुश्ती की शर्त, सीएम रावत ने इस तरह सुलझाया मामला

उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में लगी कुश्ती की शर्त, सीएम रावत ने इस तरह सुलझाया मामला - uttarakhand BJP MLA wrestling
देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा के दो विधायकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया। एक विधायक ने दूसरे को कुश्ती की चुनौती दे दी और दूसरे ने भी इसे तुरंत स्वीकार कर लिया।
 
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भसीन ने बताया कि खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन और झारबेड़ा से विधायक देसराज कारनवाल के बीच कहासुनी हुई थी। जैसे ही इस बात का पता मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को चला, उन्होंने दोनों को तलब किया। 
 
प्रदेश भाजपा महासचिव नरेश बंसल की उपस्थिति में दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके हस्तक्षेप से कुश्ती टल गई और पार्टी ने राहत की सांस ली। 
ये भी पढ़ें
अरुण जेटली का दावा, इन राज्यों के चुनाव परिणाम देख चौंक जाएंगे आप