सम्बंधित जानकारी
- TMC से 20 सांसदों की बगावत पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- सत्ता के लिए ममता को छोड़ गए
- उत्तराखंड में SIR महाअभियान शुरू, मतदाता रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर मिलेगा नोटिस
- खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत: पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
- MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा
- ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
UP Police Constable Exam: ट्रेन की खिड़कियों से घुसे अभ्यर्थी, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ, कानपुर समेत कई स्टेशनों पर भारी भीड़ दिखाई दी। कई परीक्षार्थी अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन की आपातकालीन खिड़कियों के रास्ते डिब्बों में प्रवेश करते दिखाई दिए। ट्रेन में सवार परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित और परेशान नजर आए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 32,679 पद रिक्त है। परीक्षा के लिए करीब 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ट्रेनों के साथ ही कई शहरों में होटल, लॉज और किराए के कमरों में भी भारी भीड़ है। 8 जून से शुरू हुई परीक्षा 10 जून तक चलेगी। हर दिन औसतन 9.62 लाख अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए कि हम UP Police Constable Exam देने वाले युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएंगे, लेकिन हालात बद से बदतर हैं। ये नजारा कानपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां युवा भारी भीड़ के कारण ट्रेन के दरवाजों पर और बाहर लटककर सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने को मजबूर दिखे।
BJP सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए कि हम UP Police Constable Exam देने वाले युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएंगे, लेकिन हालात बद से बदतर हैं।
— Congress (@INCIndia) June 9, 2026
ये नजारा कानपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां युवा भारी भीड़ के कारण ट्रेन के दरवाजों पर और बाहर लटककर सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने को मजबूर दिखे।… pic.twitter.com/mxrjYMglu4
इस पोस्ट में कहा गया कि ट्रेनों के डिब्बे खचाखच भरे हैं, कहीं पैर रखने तक की जगह नहीं है। आलम ये है कि युवा ट्रेन के शौचालयों में सफर कर रहे हैं। ये हाल सिर्फ ट्रेनों का ही नहीं, बल्कि बसों का भी है, जहां युवाओं से टिकट का पैसा वसूला गया। BJP सरकार का यही चाल, चरित्र और असल चेहरा है। ये सरकार लोगों को झूठे वादों से सिर्फ ठगने का काम करती है।
एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि BJP सरकार का दावा था- UP Police Constable Exam देने वालों युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। मगर उस दावे की असल हकीकत भी देख लीजिएयुवा भारी भीड़ में ट्रेन की खिड़की से डिब्बों में घुसने को मजबूर हैं। BJP सरकार के दावे बस हवा-हवाई होते हैं, क्योंकि धरातल पर सबकुछ फुस्स होता है।BJP सरकार का दावा था- UP Police Constable Exam देने वालों युवाओं के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
— Congress (@INCIndia) June 9, 2026
मगर उस दावे की असल हकीकत भी देख लीजिए
युवा भारी भीड़ में ट्रेन की खिड़की से डिब्बों में घुसने को मजबूर हैं।
BJP सरकार के दावे बस हवा-हवाई होते हैं, क्योंकि धरातल पर… pic.twitter.com/svZhXtg1yu
edited by : Nrapendra Gupta
