शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. up groom demand for 10 lakh rupees dowry during wedding people beat up
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (19:41 IST)

दूल्हे ने मांगा 10 लाख का दहेज तो दुल्हन पक्ष ने की जमकर पिटाई

दूल्हे ने मांगा 10 लाख का दहेज तो दुल्हन पक्ष ने की जमकर पिटाई - up groom demand for 10 lakh rupees dowry during wedding people beat up
दहेज की कुप्रथा अभी भी समाप्त नहीं हुई है। दहेज मांगने की खबरें आती रहती हैं। इसी बीच दिल्ली में दहेज मांगने पर लोगों ने दूल्हे राजा की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दूल्हे राजा ने दहेज की मांग की थी। 
 
इसके उनकी जमकर पिटाई हुई। खबरों के मुताबिक दूल्हे ने शादी के दौरान 10 लाख रुपए दहेज की मांग की। इसके बाद दूल्हे की इस मांग पर दुल्हन पक्ष के लोगों को भी गुस्सा आ गया। 
 
फिर लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। बारात 12 दिसबंर को आगरा से आई थी। इस सबके बीच दुल्हन पक्ष को यह भी पता चला कि दूल्हे ने पहले से कई शादियां की हुई हैं। इससे दुल्हन के पक्ष के लोग और उग्र हो गए। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
ये भी पढ़ें
शीना बोरा जिंदा है, इंद्राणी मुखर्जी की वकील ने किया दावा...