शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Twitter handle of YSR Congress hacked
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (12:12 IST)

वाईएसआर कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, पोस्ट कीं बीएवाईसी की तस्वीरें

वाईएसआर कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, पोस्ट कीं बीएवाईसी की तस्वीरें - Twitter handle of YSR Congress hacked
अमरावती। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल शनिवार को हैक कर लिया गया। हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर 'बोरेड एप यॉट क्लब' (बीएवाईसी) की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'नॉन फंजिबल टोकन' (एनएफटी) हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को तेलुगुदेशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।
 
वेबसाइट के हैक होने की पुष्टि करते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्य डिजिटल निदेशक देवेन्द्र रेड्डी गुररामपति ने कहा कि वे ट्विटर अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को हल कर रहे हैं और हमने ट्विटर को शिकायत की है और वे इस पर काम कर रहे हैं। इसके जल्द ही हल होने की उम्मीद है। इससे पहले 1 अक्टूबर को तेलुगुदेशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पार्किंग में खेल रही 5 साल की बच्ची से लिफ्‍ट में बलात्कार