मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. traffic jam on weekend
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 अगस्त 2016 (15:43 IST)

निकले वीकेंड मनाने और जाम में फंसे

निकले वीकेंड मनाने और जाम में फंसे - traffic jam on weekend
इस बार लम्बा वीकेंड है और लोग घूमने-फिरने के मूड में आ गए हैं। बिना सोचे और योजना बनाए निकलने का खामियाजा भी  उत्साही लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मथुरा में युमना एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार कुछ लोगों के लिए मौत बन कर आई। दो सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। वीकेंड मनाने के जोश में लोग कार को तेज  रफ्तार से चलाते हैं और यही दुर्घटना का कारण बनता है।
 
इसी तरह देश के कई लोग जाम में फंस गए हैं। शहर के आसपास घूमने निकले लोगों की भीड़ हाईवे पर यकायक बढ़ गई और  सड़कों पर जाम लग गया। 
 
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी ट्राफिक जाम होने की खबरें हैं। कई कारें फंसी हुई हैं। ज्यादातर लोग सैर-सपाटे के लिए निकले हैं, लेकिन मुसीबत में फंस गए हैं। रोड को क्लीयर होने में कई घंटे लगेंगे। इस एक्सप्रेसवे पर भी आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
 
लम्बा वीकेंड होने से अचानक सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसलिए घर से निकलने के पूर्व जांच लें कि जिस राह  से आपको जाना है वहां क्या हाल है वरना मजा किरकिरा हो सकता है। साथ ही कार में खाने का सामान, पानी और जरूरी चीजें  रखें क्योंकि अब जाम खुलने में घंटों का समय लगता है। वृद्ध और बच्चे हों तो सावधानी बरतना और जरूरी हो जाता है। साथ  ही नियंत्रित रफ्तार में वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें। जरूरी फोन नंबर भी साथ रखें। 
ये भी पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर जानिए 2016 में भारत के सितारे...