सम्बंधित जानकारी
- TMC में बगावत के बीच सायोनी घोष पर सबकी नजर, ममता की सबसे करीबी सांसद क्यों बनीं चर्चा का केंद्र?
- ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! TMC सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने छोड़ी राज्यसभा
- क्या TMC और NCP लौटेंगे कांग्रेस में? BJP के खिलाफ महागठबंधन 2.0
- ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा, CM हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद BJP में जाने के कयास
- TMC से 20 सांसदों की बगावत पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- सत्ता के लिए ममता को छोड़ गए
Kalyan Banerjee Ultimatum: कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम- अभिषेक या मैं?
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देते हुए अभिषेक बनर्जी या उनमें से किसी एक को चुनने को कहा। उन्होंने अभिषेक के व्यवहार को बेहद खराब बताते हुए कहा- अगर अभिषेक साथ तो मैं TMC में नहीं रहूंगा। ALSO READ: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! TMC सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक ने छोड़ी राज्यसभा
अभिषेक के अहंकार से टीएमसी टूटी
टीएमसी विधायकों और सांसदों की बगावत के बीच कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि अभिषेक के व्यवहार की वजह से टीएमसी टूटी। उनके घमंडी रवैये ने पूरी पार्टी को बर्बाद कर दिया है, उन्हें यह समझना चाहिए। उनके गलत व्यवहार ने सब कुछ खत्म कर दिया है।
ममता ने बनाया था चीफ व्हिप
मुश्किल वक्त में ममता के साथ खड़े इस दिग्गज ने कहा कि मुश्किल भरे वक्त में भी मैंने उनका साथ दिया है। लेकिन मेरे लिए अब काम करना मुश्किल हो गया है। तृणमूल कांग्रेस में टूट के बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया था। ALSO READ: TMC में बगावत के बीच सायोनी घोष पर सबकी नजर, ममता की सबसे करीबी सांसद क्यों बनीं चर्चा का केंद्र?
पार्टी में बगावत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि आपके (भाजपा) पास CM, ED, CBI और दूसरी ताकतें हैं, लेकिन मेरे पास 'मां, माटी, मानुष', मेरी पार्टी, मेरे पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता है। उन्होंने कहा कि बागी सांसद सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं, उनको बंगला, गाड़ी और सुरक्षा चाहिए, इसलिए यह सब कर रहे हैं।
क्या है ममता बनर्जी की चिंता?
तृणमूल कांग्रेस के 80 में से 58 विधायकों ने आधिकारिक विधायक दल से अलग होकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी समूह के तौर पर मान्यता हासिल कर ली है। पार्टी के 19 लोकसभा सांसद भी बागी हो गए। लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा और दीपक अधिकारी के भी नाम हैं। हालांकि पार्टी ने दावा किया है कि यह दोनों सांसद अभी भी पार्टी के साथ है। इस बीच 3 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे से ममता की पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
