गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tiger
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 अक्टूबर 2014 (22:02 IST)

श्वान का दूध पी रहा है टाइगर..!

श्वान का दूध पी रहा है टाइगर..! - Tiger
हालांकि बाघ और कुत्ते का कोई मेल नहीं है, लेकिन इंदौर के चिड़ियाघर में इन दिनों एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। जो भी यह दृश्य देखता है दांतों तले अंगुली दबा लेता है। 
 
दरअसल, नजारा ही कुछ ऐसा है। बाघिन का बच्चा एक श्वान के दूध पर जिंदा है। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चिड़ियाघर में एक बाघिन ने पिछले माह चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से मात्र एक जीवित बचा है।
 
चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार शावक पूरी तरह स्वस्थ है। उसके शरीर में बाघिन के दांतों के जो घाव बन गए थे, वो भी भर गए हैं। जन्म देने वाली मां व्हाइट टाइगर शिवानी थी, लेकिन शिवानी ने दांत गड़ाकर शावकों को उठाना शुरू किया जिससे एक-एक करके तीन शावक मर गए। चौथा बचा यह शावक, जिसे चिड़ियाघर प्रबंधन ने बाघिन से अलग कर दिया।