रविवार, 14 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Telangana woman commits suicide due to fear of ants
Last Updated : शनिवार, 8 नवंबर 2025 (18:58 IST)

चींटियों के डर से महिला ने किया सुसाइड, आखिर क्या होती है यह बीमारी

Ants
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने चींटियों के डर से आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट में इस परेशानी को बताया है। पुलिस के मुताबिक महिला मायर्मेकोफोबिया से पीड़ित थी, जो चींटियों का डर है।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना मंगलवार को हुई। महिला की शादी 2022 में हुई थी। घटना वाले दिन महिला ने अपनी तीन साल की बेटी को रिश्तेदार के घर छोड़ रखा था, जिसे वह घर की सफाई के बाद वापस लेने जाने वाली थी। पुलिस ने आगे बताया कि घटना के समय उसका पति भी मौजूद नहीं था, वह सुबह काम पर गया था। शाम को महिला का पति जब घर लौटा तो उसको घर का दरवाजा बंद मिला। पति ने पड़ोसियों की सहायता से घर का दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न हो गए। महिला पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने लिखा कि श्री, मुझे माफ करना। मैं इन चींटियों के साथ और नहीं रह सकती। अनवी का ख्याल रखना। 
जानिए क्या होती है यह बीमारी और क्या इसका इलाज संभव है  
मायर्मेकोफोबिया (myrmecophobia) एक ऐसी स्थिति है यहां व्यक्ति को चींटियों से बहुत ज्यादा डर लगता है। यह डर इतना अधिक हो सकता है कि व्यक्ति को सामान्य जीवन जीने में भी परेशानी हो। डॉक्टरों के मुताबिक यह एक दुर्लभ मानसिक स्थिति है और इसका इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों में मनोचिकित्सक की सहायता लेने की अपील की है। Edited by : Sudhir Sharma