गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. किशोरी को अगवा कर गुफा में कई दिन तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Written By
Last Updated : सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (14:20 IST)

किशोरी को अगवा कर गुफा में कई दिनों तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Teenager raped | किशोरी को अगवा कर गुफा में कई दिन तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद। एक किशोरी को अगवा कर उसे कई दिन तक जंगल में एक गुफा में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की है।
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद निवासी आरोपी युवक शेख सलीम ने 5 दिन पहले एक किशोरी को बंधक बनाया और जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर पहाड़ में स्थित एक गुफानुमा जगह में उसे ले जाकर कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिजन ने किशोरी के लापता होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान आरोपी युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका बरामद हो गई, लेकिन आरोपी फरार हो गया था, लेकिन उसे भी पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया है।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर बालिका से दुष्कर्म कर रहा था। थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि आरोपी युवक 5 दिनों तक जंगल में छिपा रहा। उसे दुष्कर्म के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें
ओशो रजनीश ने बचपन में महात्मा गांधी से छीन लिया था उनका दानपात्र