सम्बंधित जानकारी
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का सच आएगा सामने! CBI ने संभाली जांच
- Vinesh Phogat : बृजभूषण के कॉलेज में खेलना मानसिक रूप से बेहद कठिन, विनेश फोगाट का बड़ा बयान
- पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान: राशनिंग की खबरों पर लगा विराम, बताया कितना बचा है देश में तेल का स्टॉक
- बंगाल में एक्शन में 'डबल इंजन' सरकार: शुभेंदु कैबिनेट के 6 बड़े फैसले, अब लागू होगी आयुष्मान भारत योजना
- मुख्यमंत्री धामी की अपील: ऊर्जा बचत और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर बनाएं 'आत्मनिर्भर भारत'
तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले AIADMK में बगावत, CM विजय को मिला षणमुगम गुट का समर्थन
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय थलापति के फ्लोर टेस्ट से कुछ घंटों पहले ही AIADMK में फूट पड़ गई। सीवी षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने टीवीके को समर्थन देने का एलान किया है। शनमुगम को दल बदल कानून की चपेट में आए बिना 32 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। इस फैसले से विजय सरकार की ताकत और बढ़ गई है। ALSO READ: Thalapathy Vijay CM Oath : ऐसा क्या हुआ कि शपथ के दौरान विजय को गवर्नर ने टोका और दी हिदायत, जानिए पूरा मामला
षणमुगम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि AIADMK की स्थापना DMK के विरोध में हुई थी। 53 साल तक हमने डीएमके के खिलाफ राजनीति की। ऐसे में डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके की सरकार बनाने का प्रस्ताव ज्यादातर सदस्यों को मंजूर नहीं था। इसलिए इसका विरोध किया गया।
SP वेलुमणि विधानसभा में नेता, C विजयभास्कर पार्टी व्हिप
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री SP वेलुमणि AIADMK के विधानसभा नेता के तौर पर काम करेंगे, जबकि C विजयभास्कर को पार्टी का व्हिप नियुक्त किया गया है। पार्टी ने पहले ही प्रोटेम स्पीकर को इस बारे में पत्र सौंप दिया है। ALSO READ: थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तृषा कृष्णन का पहला पोस्ट, कैप्शन ने बढ़ाई रिलेशनशिप की अटकलें
DMK के साथ गठबंधन से खत्म हो जाएगी AIADMK
षणमुगम ने कहा कि DMK के साथ गठबंधन से AIADMK खत्म हो जाएगी। हमने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने विधायकों की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि AIADMK के ज़्यादातर विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया कि AIADMK चुनाव में अकेले उतरेगी। AIADMK बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। हम अभी बिना किसी गठबंधन के हैं।
गौरतलब है कि विजय सरकार 13 मई को विधानसभा में बहुमत हासिल करेगी। पार्टी को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और आईयूएमएल के 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
