1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tamil Nadu Chief Minister Thalapathy Vijay passes floor test
Last Modified: चेन्‍नई , बुधवार, 13 मई 2026 (15:02 IST)

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

Tamil Nadu Chief Minister Thalapathy Vijay passes floor test
Tamil Nadu floor test : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने शपथ लेने के बाद बुधवार 13 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना किया और वे 144 वोटों के साथ विजयी रहे। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 22 विधायकों ने इसका विरोध किया। शक्ति परीक्षण के दौरान विधानसभा में विजय को अपनी पार्टी टीवीके के 106, कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीएम-2, IUML के 2 विधायकों के अलावा VCK का समर्थन मिला। हालांकि कांग्रेस ने 5 मई को ही टीवीके को समर्थन दे दिया था।
 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने शपथ लेने के बाद बुधवार 13 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना किया और वे 144 वोटों के साथ विजयी रहे। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 22 विधायकों ने इसका विरोध किया।
शक्ति परीक्षण के दौरान विधानसभा में विजय को अपनी पार्टी टीवीके के 106, कांग्रेस के 5, सीपीआई के 2, सीपीएम-2, IUML के 2 विधायकों के अलावा VCK का समर्थन मिला। हालांकि कांग्रेस ने 5 मई को ही टीवीके को समर्थन दे दिया था। तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्त्री कजगम) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो उभरी, लेकिन बहुमत से 10 अंक पीछे रह गई।

विजय ने कई छोटी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई और बुधवार को फ्लोर टेस्ट का सामना किया। विश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विजय ने विपक्ष द्वारा लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स-ट्रेडिंग) के आरोपों को खारिज कर दिया। बहुमत के जादुई आंकड़े से कहीं आगे निकले विजय अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में हैं।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार को AIADMK के 25 विधायकों ने भी समर्थन दिया। इस टूट से AIADMK चीफ पलानीस्वामी को तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले बहुमत के आंकड़े 118 सीट पेश नहीं करने पर दावा करने पहुंचे विजय को राज्यपाल ने 2 बार वापस कर दिया था।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का तंज, मोदी जी आप विधायक मत खरीदो