सम्बंधित जानकारी
- वडोदरा में सड़कों पर आए मगरमच्छ, पकड़ने जुटी वन विभाग की टीम
- राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, 13 जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी
- वडोदरा में बारिश ढा रही थी कहर, डेढ़ माह की बच्ची के लिए वसुदेव बना पुलिस इंस्पेक्टर
- Weather Updates : गुजरात में आसमान से उतरी आफत, भारी बारिश से वडोदरा में त्राहि-त्राहि... (फोटो)
- मौसम अपडेट : वडोदरा में 14 घंटे में बरसा 18 इंच पानी, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश की चेतावनी
वडोदरा के बाद अब सूरत की बारी, मात्र 3 घंटे में बरसा 4 इंच पानी
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। वडोदरा में कहर बरपाने के बाद शनिवार को सूरत में बादलों ने अपना कहर बरपाया। शहर में मात्र 3 घंटे में 4 इंच पानी बरस गया। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि इसी हफ्ते वडोदरा में भी मात्र 24 घंटे में 20 इंच पानी गिर गया था। यहां बारिश ने 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्वामित्री नदी के उफान पर आने से इस नदी में मौजूद सैकड़ों मगरमच्छ सड़क पर आ गए। शहर में कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है।
