शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. surat police open fire lobs tear gas shells as clash breaks out with people protesting against mob lynching
Written By
Last Modified: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (10:00 IST)

मॉब लिंचिंग के खिलाफ निकल रही रैली हुई हिंसक, पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल

मॉब लिंचिंग के खिलाफ निकल रही रैली हुई हिंसक, पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल - surat police open fire lobs tear gas shells as clash breaks out with people protesting against mob lynching
सूरत। गुजरात के सूरत में उन्‍मादी हिंसा की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन रैली निकाली गई। इसी दौरान रैली हिंसक हो गई। पुलिस के मुताबिक उन्‍मादी हिंसा का विरोध कर रहे थी कि तभी रैली के दौरान अचानक ही भड़क गए। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करने पड़े।
 
पुलिस के मुताबिक भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को इलाके में अलर्ट पर रखा गया था। पुलिस ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की तभी उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान 4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि 2 सार्वजनिक परिवहन बसों के साथ-साथ 2 पुलिस वाहन को भी क्षति हुई है। हालांकि इसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हवा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी।
 
खबरों के अनुसार शहर के मक्काईपुल इलाके में दोपहर को आयोजित रैली में शामिल लोगों ने सार्वजनिक बसों और पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। (प्रतीकात्मक फोटो)