बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. sunny leone plane alomost crashes in maharashtra
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 1 जून 2017 (09:37 IST)

क्रेश होने वाला था प्लेन, बाल-बाल बचीं सनी लियोनी

क्रेश होने वाला था प्लेन, बाल-बाल बचीं सनी लियोनी - sunny leone plane alomost crashes in maharashtra
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी उस समय बाल-बाल बच गई जब महाराष्ट्र के एक सुदूर इलाके में उनका निजी विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा।
 
36 वर्षीय अभिनेत्री सनी ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि यह घटना खराब मौसम के चलते हुई थी। विमान में उनके पति और उनके कुछ मित्र भी सवार थे। 
 
सनी ट्वीट करके कहा, 'धन्यवाद ईश्वर। हम सभी जीवित हैं। हमारा निजी विमान खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते बचा है। अपनी किस्मत का शुक्र मनाते हम घर लौट रहे हैं।'
 
उन्होंने को अपनी खैरियत बताने के लिए अपना एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि विमान के गिरने के हालात बनते ही सब चीखने-चिल्लाने लगे। भगवान का शुक्र है कि हम सब सही सलामत हैं। और सभी सुरक्षित घर पहुंच रहे हैं। 
 
उन्होंने एक और ट्वीट करके विमान के पायलटों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पायलट बेहतरीन हैं। हमारा जीवन उनके ही हाथों में था और उन्होंने हम सबको बचा लिया।
ये भी पढ़ें
हो गया कन्फर्म... शाहरुख की हीरोइन होंगी कैटरीना और अनुष्का