1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Smriti Irani's name has been removed from panchayat election voter list

वोटर लिस्ट से कटा स्मृति ईरानी का नाम, अमेठी प्रशासन में मचा हड़कंप, मामले पर SDM ने दी सफाई

Smriti Irani's name has been removed from panchayat election voter list
Smriti Irani's name removed from voter list : उत्‍तर प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई। प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर स्मृति ईरानी का नाम चर्चा का विषय बन गया है। अमेठी जिला प्रशासन द्वारा 10 जून को प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेदन मवई में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का नाम सूची में शामिल नहीं है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि उनका नाम लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूची में मौजूद है, लेकिन पंचायत सूची में शामिल नहीं पाया गया।
 

कब प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची? 

उत्‍तर प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई। प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट को लेकर स्मृति ईरानी का नाम चर्चा का विषय बन गया है। अमेठी जिला प्रशासन द्वारा 10 जून को प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेदन मवई में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का नाम सूची में शामिल नहीं है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

खास बात यह है कि उनका नाम लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूची में मौजूद है, लेकिन पंचायत सूची में शामिल नहीं पाया गया। नाम काटे जाने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसडीएम नीतीश राज को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और मतदाता सूची को दुरुस्त करने की मांग की है।
 

SDM ने दी यह सफाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम अमेठी की जिला पंचायत मतदाता सूची में शामिल नहीं होने के मामले में गौरीगंज की उपजिलाधिकारी (SDM) प्रीति तिवारी ने प्रशासनिक सफाई दी है। गौरीगंज की उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने मामले को स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछले पंचवर्षीय पंचायत चुनाव (2021) के दौरान स्मृति ईरानी गौरीगंज की पंचायत वोटर नहीं थीं। वह साल 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमेठी की वोटर बनी थीं।
एसडीएम ने साफ किया कि जब सूची में पहले से नाम था ही नहीं, तो नाम कटने का सवाल ही नहीं उठता। खबरों के अनुसार, आज ग्राम प्रधान बबीता मिश्रा ने उनका नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर दिया है। भाजपा संगठन ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है और प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है।
 

16.16 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी

अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नाम सूची से क्यों और कैसे छूटा? प्रशासन ने मामले की समीक्षा शुरू कर दी है और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया भी जारी है। जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही 16.16 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की थी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें