सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?
- रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?
- कॉकरोच जनता पार्टी को हाईकोर्ट का झटका, जल्द बहाल नहीं होगा एक्स अकाउंट
- RBI ला रहा है प्लास्टिक के नोट! न फटेंगे, न गलेंगे; जानिए कागजी नोटों की जगह क्यों पड़ी इसकी जरूरत
- कॉकरोच पार्टी के नाम पर इंदौर में लाखों की ठगी, फिशिंग लिंक खोलते ही पलक झपकते ही खाली हो रहे खाते, कैसे बचें?
Karnataka Politics : डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के लिए लिखी भावुक पोस्ट, इशारों-इशारों में दिया यह संदेश
Karnataka Politics : राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। इस बीच डीके शिवकुमार ने एक भावुक पोस्ट में सिद्धारमैया की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि आप तेजी से चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। यदि आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ मिलकर चलें। मैं कर्नाटक की जनता के लिए इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। ALSO READ: राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्या कांग्रेस अब हाईकमान मॉडल छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?
डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, ईश्वर कोई वरदान या श्राप नहीं देता। वह केवल अवसर देता है। वास्तव में मायने यह रखता है कि हम उन अवसरों से क्या हासिल करते हैं? सिद्धारमैया आवरू का जीवन इस विचार का सबसे बेहतरीन प्रतिबिंब है। मैसूरु के एक छोटे से गांव से लेकर मुख्यमंत्री के रूप में कर्नाटक का नेतृत्व करने तक का उनका सफर लचीलेपन, दृढ़ता और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से उनके हटने पर, मैं कर्नाटक की जनता के लिए उनकी वर्षों की सेवा और नेतृत्व के लिए अपना हार्दिक आभार और गहरा सम्मान व्यक्त करता हूं।
उनके कार्यकाल के दौरान शुरू की गईं कई जन कल्याणकारी योजनाएं और विकासात्मक पहल कर्नाटक के विकास की कहानी में महत्वपूर्ण अध्याय बनी रहेंगी। सार्वजनिक जीवन में लगभग पांच दशकों के दौरान, उन्होंने जन-केंद्रित शासन और समावेशी नेतृत्व के माध्यम से हमारे राज्य के राजनीतिक और सामाजिक ताने-बाने को आकार दिया है।
शिवकुमार ने कहा कि जब से मुझे 2020 में केपीसीसी (KPCC) अध्यक्ष के रूप में सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, सिद्धारमैया आवरू मजबूती से एक स्तंभ की तरह मेरे साथ खड़े रहे हैं। हमने पार्टी को मजबूत करने और इसके दृष्टिकोण को लोगों तक ले जाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।
उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ काम करना और उनके अनुभव, बुद्धिमत्ता व राजनीतिक दूरदर्शिता से लगातार सीखना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि उनका मार्गदर्शन आने वाले वर्षों में कर्नाटक की प्रगति और कल्याण के लिए काम करने के दौरान हम सभी को प्रेरित और मजबूत करता रहेगा। यदि आप तेजी से चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। यदि आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ मिलकर चलें। मैं कर्नाटक की जनता के लिए इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।
God does not give boons or curses. He only gives opportunities. What truly matters is what we make of those opportunities.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) May 29, 2026
Shri Siddaramaiah avarus life is one of the finest reflections of this thought. From a humble village in Mysuru to leading Karnataka as Chief Minister, his… https://t.co/cWZy9eQ48o
दिल्ली में सक्रिय दिखे सिद्धारमैया और शिवकुमार
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। इस अहम बैठक में कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।
edited by : Nrapendra Gupta
