गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kinnaur landslide
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 जुलाई 2021 (13:24 IST)

किन्नौर भूस्खलन : जिंदा बचे शख्स ने दी हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली जानकारी

किन्नौर भूस्खलन : जिंदा बचे शख्स ने दी हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली जानकारी | Kinnaur landslide
किन्नौर। पिछले रविवार को किन्नौर एक बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा रविवार दोपहर 1.30 बजे तब हुआ था, जब सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टानें गिरी थीं। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए थे।

 
एक वीडियो अब सोशल मीडिया इस घटना के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद चट्टानों की चपेट में आने नवीन ने इस घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो यू ट्यूब पर शेयर किया था जिसमें वे जख्मी दिख रहे हैं और उनके माथे और चेहरे से खून निकलता हुआ दिख रहा है तथा उन्होंने इस दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में बताया।

 
उन्होंने वीडियो में दिखाया था कि सड़क पर किस तरह बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से आकर गिर रहे थे और वह अपने दोस्तों को कहता है कि पेड़ के नीचे छिप जाएं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को अंदाजा हो जाएगा कि ये हादसा कितना खतरनाक था।
ये भी पढ़ें
मिजोरम बॉर्डर पर 4 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, असम सरकार का बड़ा फैसला