सम्बंधित जानकारी
- पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'
- जेल से छूटते ही खान सर पर भड़के ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद, बोले- 'साजिश के तहत हुई मेरे भाई की हत्या'
- मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार
- महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्चों समेत 8 की मौत
Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान
सोशल मीडिया की दुनिया भी कमाल की है। यहां कोई खुद को करोड़पति बताता है, कोई दुबई का बिजनेसमैन और कोई लग्जरी कारों का कलेक्टर। लेकिन शहडोल में जो मामला सामने आया, उसने इंस्टाग्राम की 'फिल्टर वाली जिंदगी' की पोल खोलकर रख दी।
कहानी के हीरो बने एक युवक, जिसने इंस्टाग्राम पर अपना नाम 'करण राजपूत' रख लिया। प्रोफाइल ऐसी बनाई कि देखने वाला यही समझे कि साहब किसी राजघराने के इकलौते वारिस हैं। प्रोफाइल पर आलीशान बंगले, महंगी गाड़ियां, लग्जरी लाइफस्टाइल और रॉयल अंदाज की तस्वीरें सजी थीं। कुल मिलाकर इंस्टाग्राम पर उनकी एंट्री किसी वेब सीरीज के महाराजा से कम नहीं थी।
इसी चमक-दमक से प्रभावित होकर कॉलेज फर्स्ट ईयर की एक छात्रा भी उसके प्यार में पड़ गई। बात आगे बढ़ी और दोनों साथ निकल पड़े। लेकिन कहानी में असली क्लाइमैक्स अभी बाकी था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इंस्टाग्राम के 'राजा साहब' की पूरी रियासत धराशायी हो गई। पता चला कि करोड़ों की संपत्ति और महलों का मालिक बताने वाला युवक असल में घरों में पुट्टी-पुताई का काम करने वाला मजदूर है।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का असली नाम करण धानुक है और वह ग्वालियर का रहने वाला है। उसने फर्जी पहचान बनाकर सोशल मीडिया पर ऐसी कहानी गढ़ी कि लोग उसे सच मान बैठे। छात्रा को लेकर वह मुरैना पहुंच गया था, लेकिन जैतपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। Edited by : Sudhir Sharma
