मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sexual Harassment of Women Homeguard
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 नवंबर 2018 (10:35 IST)

बस कंडक्टर ने महिला होमगार्ड का किया यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर की पिटाई

बस कंडक्टर ने महिला होमगार्ड का किया यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर की पिटाई - Sexual Harassment of Women Homeguard
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में पदस्थापित महिला होमगार्ड का एक बस कंडक्टर ने यौन उत्पीड़न किया और उसकी पिटाई की।


पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला के काम पर जाने के दौरान यह घटना हुई। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और महिला की शिकायत पर इस बाबत एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


उन्होंने बताया कि होमगार्ड ने आरोप लगाया है कि बस कंडक्टर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बस कंडक्टर ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी पिटाई की।
ये भी पढ़ें
उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ संपन्न