बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. गुवाहाटी : गोलीबारी में मारे गए ईसाई लड़के को लोगों ने बताया 'शहीद'
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (07:58 IST)

गुवाहाटी : गोलीबारी में मारे गए ईसाई लड़के को लोगों ने बताया 'शहीद'

Saif Stafford told martyr Martyr | गुवाहाटी : गोलीबारी में मारे गए ईसाई लड़के को लोगों ने बताया 'शहीद'
गुवाहाटी। असम में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कथित गोलीबारी में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय ईसाई लड़के को दफनाने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ स्थानीय लोग उसे 'शहीद' बता रहे थे।
 
हाटीगांव में रहने वाला सैफ स्टेफोर्ड लतासिल मैदान से लौट रहा था और उस दौरान नामगढ़ के पास उसे गोली लगी जिसके बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई। लतासिल मैदान में गायक जुबीन गर्ग ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में प्रस्तुति दी थी।
स्टेफोर्ड के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि चार पहिया गाड़ी पर आए कुछ लोगों ने देर शाम नामगढ़ में लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (फ़ाइल चित्र)