बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Road accident in Jharkhand
Written By
Last Updated :रांची , शुक्रवार, 14 अगस्त 2015 (11:05 IST)

झारखंड में ट्रक-वैन की टक्कर, 13 कावड़ियों की मौत

झारखंड में ट्रक-वैन की टक्कर, 13 कावड़ियों की मौत - Road accident in Jharkhand
रांची। झारखंड के सरायकेला खरसामा जिले में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में छह  महिलाओं समेत 13 कावड़ियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। ये सभी पुरी में जलाभिषेक करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

सरायकेला खरसामा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि रांची से जमशेदपुर जा रहे ट्रक और जमशेदपुर से रांची आ रही वैन के बीच जिले के इचागढ़ थाना के बारूदा में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मारे गए सभी लोग बिहार के सीवान जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही दो अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल दो घायल महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं और गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को टाटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)