मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape in ballia
Written By
Last Modified: बलिया , रविवार, 18 जून 2017 (10:13 IST)

शर्मनाक! बीमार लड़की इलाज के लिए शहर ले गया, किया बलात्कार

शर्मनाक! बीमार लड़की इलाज के लिए शहर ले गया, किया बलात्कार - rape in ballia
बलिया। उत्तरप्रदेश के बलिया में मानवता को शर्मसार करने वाले एक घटनाक्रम में एक युवक बीमार लड़की को इलाज के बहाने शहर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैरिया इलाके का रहने वाला बिहारी नामक युवक गांव की 13 वर्षीय बीमार किशोरी को  शनिवार शाम उपचार कराने के लिए बलिया शहर ले आया था। किशोरी का आरोप है कि उस युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।
 
इस सिलसिले में कोतवाली बलिया में किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोने-चांदी में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट