शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rajouri
Written By
Last Modified: रविवार, 31 मार्च 2019 (13:04 IST)

पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब

Rajouri। पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब - Rajouri
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब 9 बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।
 
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मिग-27 विमान राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित