गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rajasthan Congress Crisis : Ashok Gehlot handed over 5 names to central observers for the post of Chief Minister
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (17:10 IST)

राजस्थान में CM पर दंगल : अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को सौंपे 5 नाम

Ashok Gehlot
जयपुर। Rajasthan Political Crisis : एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान कांग्रेस में फूट दिखाई दे रही है। दिल्ली से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के सामने कल जयपुर में कांग्रेस विधायकों की नाराजी चली और बैठक नहीं हो पाई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) गुट के विधायक इस्तीफा देने के लिए स्पीकर सीपी जोशी के घर पहुंच गए थे। गहलोत गुट को मुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट मंजूर नहीं। इस बीच खबरें हैं कि अशोक गहलोत ने मुख्‍यमंत्री पद के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को 5 नाम सौंपे हैं।
 
सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा, हरीश चौधरी और भंवर सिंह भाटी के नाम गहलोत ने पर्यवेक्षकों को सौंपे हैं। 
 
हालांकि खबरे हैं कि आखिरी फैसला सोनिया गांधी ही लेंगी। एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। वे उन्हें राजस्थान कांग्रेस संकट से जुड़ी सारी रिपोर्ट सौंप दी है।
ये भी पढ़ें
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और गृहमंत्री हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन